Delh-NCR में 3 हथियार स्मगलर गिरफ्तार, 20 से ज़्यादा अवैध पिस्टल बरामद
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हथियारों का सप्प्लाई करने वाले 3 तस्करों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है

दिल्ली-एनसीआर में हथियारों का सप्प्लाई करने वाले 3 तस्करों को स्पेशल सेल ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने एक स्मगलर को सराय काले खां से गिरफ्तार किया है, जबकि 2 तस्करों को रोहिणी से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से 27 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मथुरा के रहने वाले जितेंद्र और अलीगढ निवासी पंकज कुमार भरद्वाज के रूप में हुई है। वहीँ तीसरा तस्कर योगेश पटेल एमपी (Madhya Pradesh) के दामोह का निवासी है।
ग़ौरतलब है कि आरोपी जितेंद्र और पंकज के पास से 15 अवैध पिस्टल, जबकि योगेश पटेल के पास से 12 अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं। इसी के साथ आरोपी योगेश पेशे से डीजे है, और दूसरा आरोपी पंकज पहलवानी करता है।
ख़बर के मुताबिक, आरोपी एमपी से अवैध हथियार खरीद कर, उसे दिल्ली में महंगे दाम पर बेचा करता था।
पुलिस उपयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, 03 दिसंबर को जानकारी मिली कि एक हथियार स्मगलर, हथियार की खेप लेकर सराय काले खां इलाके में आने वाला है। इसके बाद निरीक्षक रविंद्र त्यागी की देख-रेख में पुलिस टीम ने घेराबंदी पर आरोपी योगेश को अरेस्ट कर लिया।
बहरहाल, पुलिस उपयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि 6 दिसंबर सोमवार को रोहिणी में स्विफ्ट कार से आए 2 हथियार स्मगलर को पुलिस ने अरेस्ट किया था।
ये भी पढ़े: नशे में धुत पिता ने अपने 3 महीने के बेटे को दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला










