दिल्ली में एक रात में 3 वारदात, छुरा घोंपा और चाकूबाजी, 1 की मौत, 2 जख्मी
देश की राजधनी दिल्ली में एक ही रात के अंदर तीन शातिर बदमाशों ने लूट करने के लिए तीन अलग-अलग लोगों पर जानलेवा हमला किया.

देश की राजधनी दिल्ली में एक ही रात के अंदर तीन शातिर बदमाशों ने लूट करने के लिए तीन अलग-अलग लोगों पर जानलेवा हमला किया. बदमाशों ने तीन लोगों को चाकू मार दिया. इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. जबकि दो लोगों ने किसी प्रकार से छिपकर और अँधेरे का फायदा उठाकर अपनी जान बचाई.
दरअसल, दिल्ली पुलिस को लूट तथा चाकूबाजी की एक कॉल रात को 11:33 पर प्राप्त हुई, जबकि दूसरी कॉल 12:30 पर और तीसरी कॉल 1:02 पर प्राप्त हुई. बदमाशों ने अपना शिकार शेर मोहम्मद को बनाया. बता दें, बदमाशों ने सबसे पहले उसे चाकू मारा, पर वह एक घर के अंदर छिप गया था इसलिए उससे लूट नहीं हो पाई.
वहीं, इसके 1 घंटे के बाद बदमाशों ने गुफरान के पीठ पर चाकू मार दिया और उसका साथ ही मोबाइल छीन लिया. जिसकी वजह से गुफरान की मृत्यु हो गई. बदमाशों ने अपना तीसरा शिकार शारिक को बनाया और उसके गले में चाकू मारा जिसके बाद वह एक घर के अंदर घुसा और अपनी जान बचाई।
पुलिस ने इन तीनो मामलों को देखते हुए अलग अलग मामले दर्ज कर छानबीन शुरू की है. पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन तीसरा आरोपी था वह अभी भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों से चाकू और मोबाइल बरामद किया. पूछताछ में पुलिस को इस बात का पता लगा कि आरोपियों ने चाकू बल्लीमारान से खरीदे था. तीनों लोगों पर हमला हुआ, पर एक को लूट पाए. एक शख्स की चाकू लगने से मौत हो गई. जबकि दो घायल होने के बाद भी वह भागने में सफल हो गए। और वह तीनों लड़के इलाके के जाने-माने बदमाश हैं और उनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









