CCTV फुटेज से 3 लुटेरे गिरफ्तार, जिन्होंने ड्राइवर से लूट के दौरान उसकी पेंट भी ली थी उतार

पश्चिमी दिल्ली थाना पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट के दौरान उतरवा ली पीड़ित की पेंट

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाने इलाके के रघुवीर नगर में बदमाशों द्वारा एक ड्राइवर से लूटपाट और उसका विरोध करने पर उसकी पेंट उतारने के मामले का सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी में ड्राइवर के साथ लूटपाट करते नजर आ रहे थे। डीसीपी उर्वीजा गोयल के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, दीपक उर्फ गोलू और आकाश के तौर पर हुई है। यह तीनों ही शिवाजी एनक्लेव के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि लखविंदर पर 4 और दीपक पर एक मामला चल रहा है। पुलिस टीम ने उनके पास से ड्राइवर से लूटा गया मोबाइल, कैश और बेल्ट बरामद किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

3 robbers arrested- CCTV Footage

लूटपाट की यह वारदात 8-9 जुलाई की देर रात रघुवीर नगर इलाके में हुई थी। पीड़ित के बयान के मुताबिक़ बदमाशों ने उसका मोबाइल और कैश तो लूटा ही विरोध करने पर उसका पेंट भी उतार लिया और बेल्ट से पिटाई भी की। हलांकी बाद में बदमाशों ने ड्राइवर का पेंट वापस दे दिया था। लेकिन जब यह सीसीटीवी वायरल हो गया तो पुलिस को फुटेज से बदमाशों तक पहुंचने में आसानी हुई और आखिरकार तीनों पकड़े गए।

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े:- बैंकों में पड़े हैं 18 हज़ार 381 करोड़ रूपए, जमा करके भूल गए लोग, लेने वाला कोई नहीं

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!