30 वर्षीय शख्स की दरियागंज में चाकू मारकर हत्या, कमरे में खून से पड़ा मिला शव
28 अगस्त को शाम 7:50 बजे ही एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि दरियागंज इलाके के एक मोहल्ला जटवारा में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं जहां हर रोज दिन – दहाड़े वारदात हो रही है और उसके बाद आरोपी खुलेआम घूम रहे है। ऐसे में अब एक और इसी से जुड़ा ताजा मामले दिल्ली के दरियागंज इलाके से सामने आया है जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बता दें कि पुलिस को वारदात के बारे में 28 अगस्त को शाम 7:50 बजे ही एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि दरियागंज इलाके के एक मोहल्ला जटवारा में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। ऐसे में वहा मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा पाया गया कि फुरकान नाम का एक व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग तीस साल बताई जा रही थी, एक कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिस पर चाकू से कई वार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
हालाँकि, फुरकान कोड़िया पुल इलाके में उस मकान में किराये पर ही रहता था जहां उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। ऐसे में अब घटनास्थल के निरीक्षण के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और क्राइम टीम को मौके पर ही बुलाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि मृतक फुरकान पर कुछ घंटे पहले ही हमला किया गया था और यह भी पता चला कि पिछली रात से ही दो-तीन लोगों द्वारा फुरकान के साथ पार्टी भी की थी। ऐसे में अब मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीम के अलावा एक स्पेशल विंग को भी लगा दिया गया है।
चांदनी चौक में यूट्यूबर के उकसाने पर की गई देश विरोधी नारेबाजी
G-20 से पहले ही बहुत सी देश विरोधी चीज़े देखने को मिल रही है जहां एक तरफ बात करे तो इसी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसमे पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में देश विरोधी नारे लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि एक युवक यूट्यूबर के माइक पर भारत मुर्दाबाद के नारे लगाए है और युवक के नारे लगाते हुए का वीडियो अब सोशल मीडिया और X पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो के वायरल होने पर स्वत: संज्ञान लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










