ब्लाइंड मर्डर की एक और सनसनीखेज़ वारदात, उधार ना चुकाने पर गोलियों से भूना

उधार ने ली जान, जेल रोड से किडनैप करके सोनीपत लेे जा कर मारी 6 गोलियां, हत्या के मामले में 1 गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

सुभाष नगर की पुलिस टीम ने सोनीपत में हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुकेश उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया है, जो अशोकनगर का रहने वाला है। डीसीपी उर्वीजा गोयल के अनुसार 30 जुलाई को सुभाष नगर पुलिस चौकी में सूचना मिली कि 38 साल के गौतम कोहली नाम के एक शख्स को सोनीपत में गोली मार दी गई है। सोनीपत पुलिस को खरखोदा बहादुरगढ़ रोड किनारे बॉडी भी मिल गई। मृतक के बॉडी पर गोली के आधा दर्जन निशान भी मिले थे। खरखोदा थाने में ही हत्या का मामला दर्ज किया गया।


डीसीपी के अनुसार मृतक सुभाष नगर इलाके का रहने वाला है। इस मामले में रजौरी गार्डन एसीपी संजय शर्मा की देखरेख में एसएचओ अनिल शर्मा, चौकी इंचार्ज अमित कुमार, संजीव आदि की टीम ने भी छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या की 1 दिन पहले 29 जुलाई को रात 8:15 बजे के आसपास मृतक की बात उनके पिता जी से हुई थी। मृतक कस्टम क्लीयरेंस एजेंट का काम करता था, लेकिन फिलहाल वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसने हाल में कुछ समय पहले 25 लाख रुपये 20 परसेंट इंटरेस्ट पर दिचाऊ कला के रहने वाले मनोज उर्फ मौजा से लिए थे। लेकिन वह रकम वापस नहीं कर पा रहा था, इसको लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया और उसके बाद मनोज उसे लगातार धमकी दे रहा था।

इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने फिर मनोज की तलाश शुरू की पता चला कि मृतक का लास्ट लोकेशन जेल रोड हरी नगर पर आकर खत्म हो गया था। यहां पर रेस्टोरेंट ओनर ने बताया कि गौतम कोहली अक्सर उनके पास खाने के लिए आते थे। आखिरकार पुलिस टीम ने कई फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से एक आरोपी मुकेश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

Tax Partner

पूछताछ में पता चला कि हत्या की वारदात को मनोज उर्फ मनु के कहने पर कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। वारदात की रात यह सभी उसका पीछा कर रहे थे, जब यह जेल रोड से कुछ दूर आगे ऑटो से निकला तो इन्होंने उसे ऑटो से निकाल लिया और सोनीपत इलाके में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़े:- Delhi Cantt: 9 साल की बच्ची का किया जबरन अंतिम संस्कार, जानें क्या है पूरी खबर

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!