जहांगीरपुरी में 4 हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां मारकर की हत्या

शुरुआती जांच से सामने आया कि मृतक शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश था और उसपर हत्या और लूटपाट के दस मामले दर्ज हो रखे थे

दिल्ली में अपराध की घटनाये बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए अपराधी भी खुले आम निडर घुमते नजर आ रहे है। ऐसे में एक और घटना सामने आयी है जहां जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बता दें कि ये घटना के समय वह भलस्वा गांव में मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने पहुंचा था और इसी बीच तीन-चार हमलावरों ने उसपर गोलियां से ताबड़तोड़ हमला करा और फरार हो गए, ऐसे में उसे छह गोलियां लगीं। वही ये सब होने के बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

ऐसे में शुरुआती जांच से सामने आया कि मृतक शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश था और उसपर हत्या और लूटपाट के दस मामले दर्ज हो रखे थे। जिसको देखते हुए पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी 50 वर्षीय बिजेन्द्र यादव उर्फ बबली के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स से सामने आया है कि वह अपने जानकारों के साथ कुर्सी पर बैठकर अपनी बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर तीन चार हमलावर आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां से हमला कर दिया और एक गोली उसके सिर में लगी। उसे कुल 6 गोलियां मारी गयी थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!