परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके के एक घर में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है

राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके के एक घर में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि चारों डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली है।

वहीँ सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है। जानकारी के मुताबिक, बाहरी दिल्ली के सिरसपुर गांव की बाग वाली गली में एक फैमिली के 4 लोग मृत पाए गए। मृत लोगों में पति पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि पत्नी और बच्चों को ज़हर दिया गया है, जबकि पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।

ख़बर के मुताबिक, मृत लोगों की पहचान अमित माली (पति), निक्की(पत्नी), वंशिका(बेटी), कार्तिक, (बेटा) के रूप में हुई है। इसी के साथ वंशिका की उम्र 6 साल बताई जा रही है, जबकि बेटे की उम्र 3 साल बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मृत कार्तिक(बेटा) के होठ नीले पड़े हुए थे, ऐसे में ज़हर देने की आशंका साफ़ ज़ाहिर हो रही है।

बहरहाल, दिल्ली पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बचती हुई नज़र आ रही है, और कह रही है कि मामले की जांच की जा रही है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: वरिष्ठ पत्रकार Vinod Dua को ICU में कराया गया एडमिट, बेटी mallika ने कहा: हालत नाज़ुक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!