दिल्ली में 4 साल की बच्ची का अगवा कर दुष्कर्म, सीसीटीवी में कैद हुआ दरिंदा

देश कि राजधानी में आए-दिन अपराध कि वारदातें बढ़ती जा रही है। दिल्ली में लड़कियों, महिलयों और मासूमों का बाहर निकलना बेहद मुश्किल

देश कि राजधानी में आए-दिन अपराध कि वारदातें बढ़ती जा रही है। दिल्ली में लड़कियों, महिलयों और मासूमों का बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। अब दिल्ली के भलस्वा डेयरी से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें, इलाके में एक चार साल की बच्ची को अगवा करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, लड़की बुधवार की शाम से नहीं मिल रही थी। शाम को वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके न मिलने पर उसके माता-पिता ने भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन में इस मामले को दर्ज कराया, जिसके बाद आईपीसी की धारा 363 पर यह पूरा मामला दर्ज किया गया।

अगले सुबह-सुबह करीब 7 बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने इस बात का खुलासा किया कि वह यौन उत्पीड़न की शिकार हो गयी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों सहित अन्य प्रासंगिक आरोप जोड़े गए।

DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस:

पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि मामले में आरोपी अनिल पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी।

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Exit mobile version