40 साल के पड़ोसी ने किया 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

एक घटना द्वारका नार्थ इलाके से सामने आयी है जहां चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है

देश में अपराध का दर बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। साथ ही आज के समय में रेप के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे है, ऐसी ही एक घटना द्वारका नार्थ इलाके से सामने आयी है जहां चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बता दें कि इस बारे में बच्ची ने इशारा कर घटना के बारे में परिजनों को सब कुछ बताया। इसके बाद परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी को पकड़कर सीधा पुलिस को घटना की जानकारी दें दी। ऐसे में पुलिस ने इस मामले की पूरी छानबीन करने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 40 साल के आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

रिपोर्ट्स द्वारा सामने आया है कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है और शनिवार को बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को फोन कर इस घटना के बारे में और बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को दी।

वही इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों ने 40 साल के एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा। साथ ही इसके बारे में और बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है और पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!