मोटे मुनाफे का लालच देकर युवक से ठगे 49 लाख रुपए
साइबर क्राइम के मामले काफी बढ़ते जा रहे है आपको बता दें कि ठग शिकार को फ़साने के लिए पहले निवेश पर मुनाफा दे कर बाद में बड़ी रकम हड़प रहे है

साइबर क्राइम के मामले काफी बढ़ते जा रहे है आपको बता दें कि ठग शिकार को फ़साने के लिए पहले निवेश पर मुनाफा दे कर बाद में बड़ी रकम हड़प रहे है जानकारी के मुताबिक उत्तरी जिले के साइबर सेल थाने में एक ऐसा ही मामला सामने आया है ठगों ने पहले तो पार्ट टाइम जॉब में मुनाफा दिया और जब पीड़ित को ठगों पर विश्वास हो गया तो ठगो ने फिर पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा।
जिसके बाद पीड़ित ने लालच में आकर अपने 49 लाख रुपए गवा दिए। आपको बता दें कि आशुतोष सेखरी रूप नगर इलाके मे रहते है उनको व्हाट्सअप पर एक महिला का मैसेज आया उनको यह बताया गया की जॉब में उनको काफी मुनाफा दिया जायेगा। और वह इस बात पर राजी हो गए शुरवात में उनको यूट्यूब चॅनेल को सब्सक्राइब करने का काम दिया गया जिसके बदले उन्हें 5000 रुपए दिए गए।
जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने 49 लाख रुपए आरोपियों के खाते में जमा करवा दिए। फिर एक एप के जरिये पीड़ित को दिखया गया की उनकी जमा की गई राशि दुगनी हो गई है इसे निकलने के लिए आपको 12 लाख और देने होने ऐसे में पीड़ित को शक हुआ फिर उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi: आम आदमी पार्टी के कई नेता हुए बीजेपी में शामिल










