BJP नेता और सिंगर की हत्या की साजिश के मामले में अर्श दल्ला गैंग के 5 शूटर गिरफ्तार

एक दिन पहले राजप्रीत और वीरेंद्र को भी पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गोलीबारी के बाद से ही क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ लिया गया था

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा सोमवार को कनाडा स्थित खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (KTF) या अर्श दल्ला की अगुवाई वाले के-गैंग के 5 शार्पशूटरों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अब दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम की दल्ला गैंग के दो आरोपी शार्पशूटरों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी और इस मुठभेड़ के दौरान एक के दाहिने पैर में गोली लगी। KTF से जुड़े दल्ला गैंग के सदस्यों की पहचान पंजाब निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम्ब और उसके साथ वीरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी, अर्पित धनखड़, सचिन भाटी, और सुशील प्रधान के रूप में हुई है।

बता दें कि एक दिन पहले राजप्रीत और वीरेंद्र को भी पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गोलीबारी के बाद से ही दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ लिया गया था जिसके बाद अधिकारी द्वारा बताया गया कि परमजीत को खत्म करने के लिए अर्श द्वार राजप्रीत को टास्क दिया था जहां अर्श के भाई की आत्महत्या का बदला लेने के लिए उसने दो अन्य व्यक्तियों की मदद से सफलतापूर्वक टास्क पूरा किया।

जानकारी के हिसाब से जुलाई 2023 में उन्हें एक व्यक्ति, हरिद्वार, उत्तराखंड के निवासी कविंद्र कुमार और उसके एक स्थानीय भाजपा नेता पर सीधा गोली चलाने का काम सौंपा गया था, क्योंकि वह जबरन ही वसूली के पैसे देने को तब तैयार नहीं था। साथ ही दूसरा काम एक गायक एली मंगत की हत्या करना का था, जिसे राजप्रीत और वीरेंद्र द्वारा अक्टूबर में भटिंडा में करने का प्रयास किया गया था, लेकिन लक्ष्य घर पर नहीं मिलने के कारण ऐसा करने में वो असफल ही रहे थे।

हालाँकि, खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट (KTF) या के-गैंग के नेता अर्श दल्ला द्वारा भी राजप्रीत को एक और काम उसके बाद सौंपा गया था जिसमे वह पंजाब के एक कुख्यात अपराधी नवदीप चट्टा को भी खत्म करना था, जिसे मुक्तसर साहिब की ही अदालत में पेश होना था, लेकिन वह सीधा भाग गया। सोमवार तड़के गोलीबारी के बाद भी दोनों को मयूर विहार में समाचार अपार्टमेंट के सामने अक्षरधाम मंदिर की ओर से जाने वाली मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!