दिल्ली में 5 साल के मासूम बच्चे का अपहरण, फिर क़त्ल

राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको सख्ते में डाल दिया है।

राजधानी दिल्ली में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको सख्ते में डाल दिया है।

दरअसल, इस इलाके में 1 अक्टूबर को एक 5 साल के मासूम बच्चे का अपहरण किया गया था। घरवालों द्वारा इस मामलें की शिकायत पुलिस में की गई। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक बड़ा खुलासा एक हफ्ते बाद यानी 7 अक्टूबर को हुआ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि परिवार के पड़ोस में रहना वाला एक नाबालिक है, जिसने अपने ही घर पर किराये पर रहने वाले एक शख़्स के साथ मिल कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

आपको बता दें, आरोपी ने बच्चे को फिरौती के लिए अगवाह किया था। लेकिन आरोपी को फिरौती मांगने का मौका ही नहीं मिल पाया। वहीं पुलिस की छान बीन होते देख आरोपी घबरा गए और अपना भंडा फूटने के डर से बच्चे को नींद की गोलियों का ओवरडोज़ दे दिया।

आराेपी ने 4 दिन तक बच्चे की लाश को अपने घर में ही रखा और मौका पाते ही बच्चे के शव को झाड़ियों में फेक दिया। बहरहाल, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को धरदबोचा है, और उनपर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tax Partner
Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!