
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक बड़ा हादसा हो गया। आपको बता दे की उत्तर 24 परगना में एक इमारत के ढहने का मामला आया है। बुधवार के दिन पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने की वजह से एक महिला की उसमें दबने से मृत्यु हो गई। महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
महिला की आयु लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले में हर तरह से जांच कर रहे हैं। जांच के करते वक्त घटनास्थल पर रसोई गैस की बदबू आ रही थी। वहीं, मृतका की बेटी ने यह बताया है कि मृतका महिला का उसके देवरों के साथ में संपत्ति विवाद चल रहा था। इस पुरे मामले में जांच की जा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार वाले दिन एक महिला का उसके पति द्वारा कत्ल करने का भी मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार कथित तौर पर महिला के पति ने दिनदहाड़े पीट-पीटकर उसको मारा डाला। पुलिस ने बताया कि यह मामला शहर के असीघर पुरबा चयनपारा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, देबग्राम 2 के मझबारी निवासी एक महिला अपनी साइकिल से काम काम करने के लिए जा रही थी। उसी दौरान महिला का पति दौड़ता हुआ महिला से बात करने आया।
दोनों के कुछ देर बात करने के बाद दोनों आशीघर मोड़ के पास एक गली के अंदर चले गए। वहां पति पत्नी के बीच में लड़ाई हो गई। लड़ाई के वक्त गुस्से में आकर शख्स ने अपनी पत्नी को एक पत्थर से कुचल कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में लिया गया है और इसमें अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े: गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 500 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, 5 गिरफ्तार