64 वर्षीय बुजुर्ग बदमाश ने बनाया गैंग, इस तरह करता था लूट, पुलिस हैरान

पुलिस ने घटनस्थल पर देखा कि शिकायतकर्ता ने एक बुजुर्ग को पकड़ा हुआ है। पीड़ित की पहचान महेंद्र नगर, कंचनपुर, उत्तराखंड के निवासी बलदेव भट्ट...

गलत काम करने की वजह से घर से दरकिनार किए गए एक 64 साल के बुजुर्ग बदमाश ने अपना एक गैंग बना लिया और फिर लोगों से लूटपाट करने लगा। बुजुर्ग बदमाश लोगों का गला दबाकर उनसे लूटपाट करता था। राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुजुर्ग बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार रात के समय एक शख्स से लूटपाट करने लगा, लेकिन पीड़ित शख्स ने बहादुरी दिखाते हुए लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को मौके पर दबोच लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि बुजुर्ग बदमाश पर पहले से करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके एक सहयोगी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। और एक अन्य आरोपी फरार है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रविवार शाम के वक्त पुलिस को दिल्ली के बुढ़पुर बस स्टैंड पर लूटपाट और साथ ही एक बदमाश के पकड़े जाने की सुचना मिली। जानकारी मिलने के बाद अलीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनस्थल पर देखा कि शिकायतकर्ता ने एक बुजुर्ग को पकड़ा हुआ है। पीड़ित की पहचान महेंद्र नगर, कंचनपुर, उत्तराखंड के निवासी बलदेव भट्ट नाम के शख्स के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह बेंगलूरु में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। दो महीने की छुट्टी लेकर पीड़ित अपने गांव आया था। रविवार को शिकायतकर्ता दिल्ली के अलीपुर गांव में रहने वाले अपने चाचा केशव के पास मिलने के लिए आया था। पीड़ित को चाचा का घर का पता (Address) नहीं मालूम था।

वह शाम के समय दिल्ली के बुढ़पुर बस स्टैंड पर बस से उतरा था और वहां उसने बस स्टैंड पर बैठे हुए तीन लोगों से दिल्ली के अलीपुर गांव जाने का रास्ता पूछा। लेकिन तीनों लोग उसके पास आए और फिर बुजुर्ग से दिखने वाले शख्स ने उसका गला चॉक कर दिया और फिर पीड़ित से लूटपाट करने लगे। उनमे से एक आरोपी ने पीड़ित से उसका मोबाइल छीन लिया, और बुजुर्ग बदमाश ने उसका बैग छीन लिया। बदमाश पीड़ित को नीचे गिराकर मौके से फरार होने लगे लेकिन पीड़ित ने बहादुरी के साथ बदमाशों का पीछा किया और फिर पीड़ित ने बुजुर्ग बदमाश को दबोच लिया।

मौके पर आई पुलिस ने बुजुर्ग बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैग बरामद कर लिया। बुजुर्ग की पहचान शराफत हुसैन के रूप में हुई। पूछताछ में पकडे गए बदमाश ने बताया कि वह दिल्ली के मंगोलपुरी का रहने वाला है और उस पर पहले से 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकडे गए बदमाश की निशानदेही पर उसके 40 वर्षीय सहयोगी बदमाश सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब आसानी से ले पाएंगे नोएडा एयरपोर्ट के पास घर, करना होगा ये काम

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!