तीन साल में सिर्फ दिल्ली से 84,000 लड़कियां लापता, और क्या कहते हैं आकड़े

मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाले संगठनों का कहना है कि कोविड के बाद दिल्ली में तस्करी के मामले बढ़े हैं, खासकर 12 से 18 साल की लड़कियों की तस्करी के मामलों में 60 से 70% की बढ़ोतरी देखी गई है।

दिसंबर 2022 में ओखला के हरकेश नगर की 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी मां बहुत परेशान रहती और कहती कि शायद कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया हो। पुलिस में शिकायत की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस वाले टालमटोल करते रहे। वे ठोस तौर पर कोई निश्चित बात नहीं कहते थे। यह वाकया सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे देशभर में कई गुमशुदा लड़कियों और उनके परिवारों की कहानी है। इस तरह हजारों नहीं, लाखों गायब हुई लड़कियों की फाइलें पुलिस स्टेशनों में पड़ी हैं।

आंकड़े की बात करें तो 2019-21 के दौरान तीन साल में 13.13 लाख बच्चियां, लड़कियां और महिलाएं गायब हुईं। सिर्फ दिल्ली में दिल्ली में तीन साल का आंकड़ा 84,000 से अधिक हैं। तो वहीं देशभर से लापता लड़कियों और महिलाओं के तार दिल्ली से भी जुड़े हुए देखे गए हैं। दिल्ली तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े के अनुसार, एक साल में देशभर में तस्करी के मामलों में 21.7% की बढ़ोतरी हुई हैं। तो वहीं एक साल में दिल्ली में तस्करी के मामले 73.5% बढ़ गए हैं। मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाले संगठनों का कहना है कि कोविड के बाद दिल्ली में तस्करी के मामले बढ़े हैं, खासकर 12 से 18 साल की लड़कियों की तस्करी के मामलों में 60 से 70% की बढ़ोतरी देखी गई है। इसका एक कारण देश में ठोस तस्करी विरोधी कानून का नहीं होना भी हैं।

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल कहती हैं, दिल्ली तस्करी का केंद्र है। गुम हुए मामलों का एक बड़ा कारण तस्करी है, चाहे वह यौन तस्करी हो या बंधुआ मजदूरी। सिर्फ दूसरे राज्यों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचा जा रहा है। पुलिस गुमशुदगी के मामले को ट्रेस करने में अथक प्रयास करती है, वहीं अगर शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी जाए तो कई लड़कियों को बचाया जा सकता है। महिलाओं के मामले में तो पुलिस कई-कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं करती, यह मानकर कि वे अपनी मर्जी से गई होंगी। दूसरा, सभी राज्यों की पुलिस के बीच कोई तालमेल नहीं है। अगर कोई लड़की दूसरे राज्य में पाई जाती है तो उसे उसके परिवार से मिलाने की कोई मजबूत व्यवस्था नहीं है। राज्यों और इस खोया-पाया व्यवस्था के बीच समन्वय को मजबूत करने की जरूरत है।

हैरानी की बात है कि देश की 13 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता हैं, इसके पीछे घरेलू काम के अलावा वेश्यावृत्ति, मेडिकल ऑर्गन क्राइम भी हो सकता है, तुरंत एसआईटी बनाकर जांच जरूरी है।

दिल्ली में मानव तस्करी की शिकार ज्यादातर 12 से 22 साल की लड़कियां हैं। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक राकेश सेंगर कहते हैं, प्लेसमेंट एजेंसियां तस्करी का एक बड़ा केंद्र हैं। इनमें से अधिकतर अवैध है। तस्करी रोकने के लिए कोई मजबूत कानून नहीं है और प्लेसमेंट एजेंसी के नियमन के लिए कोई नियम कानून नहीं है।

2011 में बचपन बचाओ आंदोलन के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने की मांग की थी, जिस पर एलजी ने आदेश जारी किया था, लेकिन अब तक यह ड्राफ्ट के रूप में पड़ा हुआ है। हम अब भी मांग कर रहे हैं कि तस्करी विरोधी विधेयक संसद में पारित किया जाए।

Accherishteyये भी पढ़े: Google Pixel 8 सीरीज का स्पेसिफिकेशन हुआ लीक, जल्द ही हो सकता है लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!