दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची का हुआ रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के शालीमार बाग़ इलाके में एक 9 साल की मासूम बच्ची का रेप हुआ, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली में सामने आया एक और रेप का मामला, इस बार दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, रविवार 25 जुलाई के दिन बच्ची अपने घर से कुछ सामान लेने निकली थी। उस समय आरोपी ने बच्ची को देखा और उसको कपड़े दिलाने के नाम पर अपनी मीठी-मीठी बातों में फसाकर अपने साथ एक झुग्गी में ले गया।  करीब 5 घंटे तक आरोपी ने बच्ची को अपने साथ रखा और रेप करने के बाद बच्ची को उसके घर के पास छोड़ दिया। आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ़ सलीम के रूप में हुई है। 

इस सब के बीच बच्ची के घर वाले बच्ची को ढूंढ रहे थे, जब बच्ची मिली तो दिल्ली पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल कराया गया। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पॉक्सो और रेप की धारा के तहत मामला दर्ज कराया गया और केस की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई। 

Aadhya technology

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी की जांच -पड़ताल की और सीसीटीवी ट्रेल की सहायता से आरोपी सलीम को अपनी गिरफ्त में लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामपुर का निवासी है। इसी के साथ आरोपी पर रामपुर में मर्डर का मामला भी दर्ज है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, बच्ची की तबियत अब ठीक है। 

ये भी पढ़े:-‘आप पोर्न देख रहे हैं, जुर्माना भरें – पुलिस विभाग’ : जानें कैसे इस नोटिस के जाल में फंस गए हज़ारों लोग?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!