दिल्ली के नरेला में 10 वर्ष की बच्ची का सामूहिक दुष्कर्मं के बाद सिर कुचला,

देश की राजधानी दिल्ली से एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, यहां एक 10 साल की बच्ची की लाश मिली है, जिसके

देश की राजधानी दिल्ली से एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, यहां एक 10 साल की बच्ची की लाश मिली है, जिसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह घटना नरेला की है। जहाँ बच्ची की लाश बरामद हुई है। हादसा रात का है।। मिली हुई सुचना के अनुसार, बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ और उसके बाद उसका सिर को कुचल कर उसे फेंक दिया। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घर से बाहर गई थी खेलने
दिल्ली पुलिस को रात 12:30 बजे के आसपास बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली कि नरेला इलाके में एक नाबालिग बच्ची की लाश पड़ी हुई है। पीसीआर कॉल के मिलने के कुछ वक्त बाद पुलिस को बच्ची की लाश एक प्लॉट में मिली। पुलिस ने कहा कि बच्ची की लाश का सिर पूरी तरह से कुचला पड़ा था। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि रात को खाना खाने के बाद बच्ची खेलने के लिए बाहर गई पर जब वह घर नहीं लौटी तो बच्ची के पिता ने पुलिस को बच्ची के गायब होने की जानकारी दी।

बच्ची के पिता ने पुलिस को कहा कि पड़ोस के निवासी राहुल नाम के लड़के को बच्ची को ले जाते हुए देखा है। पुलिस ने इस हादसे में आईपीसी की धारा 363, 302 376D और POCSO एक्ट के चलते मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दोनों को पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि नरेला में 10 वर्ष की बच्ची के साथ कथित रूप से पर सामूहिक बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में दो लोगों, राहुल और देवदत्त को पकड़ लिया गया है। वहीं, मृतक बच्ची के पिता के बयान पर नरेला थाने में आईपीसी की धारा 363, 302, 376डी और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!