दोस्तों से कहासुनी पर 10वीं के कक्षा को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या
मृतक की पहचान 16 साल के आकाश के रूप में हुई है और आकाश परिजनों के साथ प्रेम नगर, गली नंबर 10, किराड़ी में रहता था।

हाल ही में एक खबर दिल्ली के अमन विहार से सामने आयी है जहां गुरुवार शाम दसवीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई है। वही इस वारदात के समय छात्र दोस्तों से मिलने गया था, जहां उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। पुलिस द्वारा अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है जिसमे शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा आपसी रंजिश की आशंका जताई है और पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के चलते, मृतक की पहचान 16 साल के आकाश के रूप में हुई है और आकाश परिजनों के साथ प्रेम नगर, गली नंबर 10, किराड़ी में रहता था। वही उसके परिवार में माता-पिता, बहन और एक भाई है और वह निठारी स्थित स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता था। ऐसे में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को नीति विहार की गली नंबर 7 में एक नाबालिग को ही चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी।
जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। वही पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही बताया गया की आकाश के गर्दन, हाथ, सीने, पेट सहित शरीर के और भी कई जगहों पर चाकू से हमला किया गया है।
हालाँकि, पुलिस को पता चला कि आकाश दोस्तों से मिलने आया था जहां कुछ लड़कों से उसकी उसी बीच कहासुनी हो गयी और लड़कों द्वारा उससे हाथापाई कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आकाश का कुछ लड़कों से विवाद होने की बात सामने आई है और हमले में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं। वही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










