अपराधदिल्ली

Rohini Court Shootout: रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में बड़ा खुलासा

Rohini Court Shootout: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी के क़त्ल की साज़िश 3 गैंगस्टर्स ने मिलकर रची थी

Rohini Court Shootout: राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी (Jitendar Gogi) के क़त्ल की साज़िश 3 गैंगस्टर्स (Gangsters) ने मिलकर रची थी। दिल्ली पुलिस की शुरआती जांच-पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है।

आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट (Rohini Court Shootout) का पहला मास्टरमाइंड सुनील है जिसे टिल्लू ताजपुरिया भी कहा जाता है। टिल्लू दिल्ली के मंडोली जेल के लॉकअप में है। वह जितेंद्र गोगी का बहुत पुराना दुश्मन था। रोहिणी कोर्ट शूटआउट को अंजाम दिलवाने में सबसे बड़ा हाथ टिल्लू ताजपुरिया का बताया जा रहा है।

वहीँ इस शूटआउट में सुनील राठी का नाम भी शामिल है। सुनील राठी बागपत का बहुत बड़ा बदमाश है। सुनील राठी मंडोली जेल में बंद है और अब वह टिल्लू ताजपुरिया का खास बन चूका है। ऐसा बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट शूटआउट को अंजाम देने वाले राहुल उर्फ़ नितिन को इसने ही ट्रेनिंग दी थी।

 Aadhya technology

सूत्रों के अनुसार, रोहिणी कोर्ट शूटआउट को अंजाम दिलवाने में तीसरा और आखरी नाम जो सामने आ रहा है वो नवीन बाली का है। नवीन बाली दिल्ली का बदमाश है और उसने अब टिल्लू गैंग के साथ हाथ मिला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे शूटर को नवीन ने ही तैयार किया था।

ये भी पढ़े: Delhi Rohini Court Shootout: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चली गोलियां, जाने पूरी वारदात

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button