दिल्ली के नांगलोई में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बच्चे को कुचला, हुई मौत
देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। बता दें, नांगलोई इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने

देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। बता दें, नांगलोई इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूल जा रहे बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। ट्रक चालक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर नागलोई पुलिस स्टेशन को एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही नागलोई पुलिस के स्टेशन के SHO और ASI अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल काफी लोग मौजूद थे।
मौके पर पुलिस ने देखा कि तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 12-13 साल के एक लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी उसी वक्त मौत हो गई। लड़के का शव नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया।
पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है और संबंधित धाराओं पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









