मंदिर में मिला खून से लतपथ कटा हुआ मुर्गा, लोगों ने कर दिया बवाल, कौन लाया अंदर?

वीडियो दिखाकर बताया गया कि मंदिर परिसर के अंदर मुर्गा कौन लाया था और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों द्वारा हंगामा बंद कर दिया गया।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां नोएडा के ही एक मंदिर में कटा हुआ मुर्गा मिलने के बाद वहां बवाल खड़ा हो गया। ऐसे में मंदिर के अंदर जीव हत्या करने की भी बात को लेकर ही इसके बाद पूरे इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और फिर वहां इस बात पर काफी हंगामा हुआ। साथ ही इस मामले की जानकारी पुलिस को भी आगे दी गई जहां जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और फिर वहां पहुंच पुलिस द्वारा लोगों को समझाकर उनको शांत करवाया और मामले की भी आगे जांच शुरू कर दी। जिसमे जांच के बाद पुलिस द्वारा मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस द्वारा लोगों को वीडियो दिखाकर बताया गया कि मंदिर परिसर के अंदर मुर्गा कौन लाया था और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों द्वारा हंगामा बंद कर दिया गया।

बता दें कि ये मामला नोएडा के बहलोलपुर इलाके का है जहां के पुश्ता रोड पर ही एक मंदिर है और बीते मंगलवार को जही ब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए लोग वहां पहुंचे तो मंदिर के अंदर ही उन्हें कटा हुआ मुर्गा मिला। आगे फर्श पर बिखरा हुआ ही खून मिलने के बाद यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह मिंटो में फैल गई। ऐसे में धीरे-धीरे मंदिर के ही आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए और लोगों द्वारा मंदिर परिसर में कटा हुआ मुर्गा मिलने को ही लेकर काफी हंगामा करना शुरू कर दिया।

साथ ही इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो मौके पर सेक्टर-63 थाने की ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर इस मामले के आरोपियों पर आगे कोई भी कार्रवाई करने का अश्वासन देकर लोगों को फिर शांत करवाया गया जहां पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले के आरोपियों को जल्द ही अब गिरफ्तार किया जाएगा।

हालाँकि, ये सब होने के बाद नोएडा पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा कर दिया है जहां पुलिस द्वारा बताया गया कि मंदिर के अंदर मुर्गे को किसी द्वारा काटकर नहीं बल्कि जिंदा छोड़ा था। ऐसे में एक महिला द्वारा मन्नत पूरी होने पर मंदिर के अंदर जिंदा मुर्गा छोड़ा था और महिला ने इसका वीडियो भी खुद बनाया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि जिंदा मुर्गे को बाद में किसी जानवर द्वारा मार दिया गया और इसी वजह से मंदिर में खून मिला है। इस मामले का भी फिर खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा हंगामा करने वाले लोगों को महिला द्वारा जिंदा मुर्गा छोड़ने का वीडियो भी उन्होंने दिखाया है और वीडियो देखने के बाद अब इलाके में शांति है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!