एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने चलती कैब में लड़की को चाकू मारकर किया लहूलुहान

पुलिस से बात करते हुए इस घटना पर लड़की की मां ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था।

दिल्ली से एक खौफनाक वारदात आज सामने आयी है जहां लड़की को सीधा चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। ऐसे में लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है और साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल, बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और आरोपी लड़की पर शादी का दबाव भी बना रहा था।

जानकारी के चलते 22 साल की चंद्रिका मलिक कैब में ही बैठकर इंटरव्यू देने जा रही थी और इसी दौरान आरोपी आया और उसके साथ ही जबरन कैब में बैठ गया और थोड़ी दूर जाने के बाद ही आरोपी द्वारा जेब से चाकू निकाला और लड़की पर सीधा ताड़बतोड़ वार करने शुरू कर दिए। वही इस घटना को देखकर कैब ड्राइवर डर गया और कैब छोड़कर सीधा वहां से भाग गया।

ऐसे में आरोपी द्वारा लड़की के चेहरे और पीठ पर ताड़तोड़ वार कर उसे पूरी तरीके से लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद आरोपी लड़के द्वारा कैब से निकलकर भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घायल चंद्रिका को AIIMS के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट्स के चलते आरोपी की पहचान 27 साल के गौरव पाल के तौर पर हुई है और वो गाजियाबाद का ही रहने वाला है और गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

वही पुलिस से बात करते हुए इस घटना पर लड़की की मां ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। इससे पहले दोनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे और गौरव इस दोस्ती का गलत मतलब निकाल रहा था और सी के साथ जबरन शादी का दबाव बना रहा था।

हालाँकि, घायल चंद्रिका के पिता नहीं है और उसकी मां ही घरों में काम कर पांच भाई बहनों का काम से पेट पालती है। ऐसे में चंद्रिका अच्छी नौकरी कर घर संभालना चाहती थी। इसलिए वो नौकरी की तलाश में ही काफी जगह इंटरव्यू देने जा रही थी। साथ ही दोनों के झगड़े की शिकायत पहले साकेत पुलिस स्टेशन में दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस मामले में अब पीड़िता परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं उससे पूछताछ की जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!