थाने से चंद कदम दूर युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट
मंगलवार सुबह अर्द्धनग्न हालत में वह शव सामुदायिक केंद्र, वेस्ट गोरख पार्क के पास पड़ा मिला था। गला रेतने के अलावा शरीर पर चाकू से कई वार किए गए।

हाल ही में एक खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाने से सामने आई है जहां चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वही मृतक की पहचान विजय (26) के रूप में हुई है और मंगलवार सुबह अर्द्धनग्न हालत में वह शव सामुदायिक केंद्र, वेस्ट गोरख पार्क के पास पड़ा मिला था। ऐसे में गला रेतने के अलावा शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे।
बता दें कि सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा भी FSL द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि CCTV से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इतना ही नहीं उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की द्वारा बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 7.55 बजे वेलकम थाना पुलिस की टीम को भी सूचना मिली कि वेस्ट गोरख पार्क के पास ही सामुदायिक केंद्र के सामने एक युवक का शव पड़ा मिला है।
जिसके बाद शुरुआत में पुलिस को अब मृतक के पास से उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ और दिन में उसकी पहचान सीलमपुर निवास विजय के रूप में हुई। रिपोर्ट्स से सामने आया कि विजय अपने पिता और बहनें के साथ सीलमपुर में रहता था और उसे नशे की लत थी। चार-पांच दिन पूर्व ही वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया था। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया कि सोमवार रात को वह किसी काम से बाहर जाने की बात कर निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। साथ ही परिजन उसकी तलाश करते रहे और इस बीच दिन में उसकी मौत का पता चला।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










