करोल बाग में एक फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV में हुआ कैद
दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र से एक तेज रफ्तार कि फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद, कार सड़क किनारे खड़े कई अन्य वाहनों से टकराई

दिल्ली के करोल बाग से सोमवार को एक घटना सामने आयी है जहां शाम को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। जिसका पूरा हादसा CCTV में कैद हो गया है।
बता दें कि दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है जहां एक तेज रफ्तार कि फॉर्च्यूनर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद, कार सड़क किनारे खड़े कई अन्य वाहनों से टकराई। ये सारो चीज़े CCTV में कैद हो गयी और पुलिस ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान सुधीर जैन के रूप में हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि जैन भाजपा से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्स्ट से सामने आया है कि फॉर्च्यूनर वाहन ने सबसे पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे हिमांशु घायल हो गया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। जिसमे ये पूरा हादसे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
साथ ही फुटेज में जैन की फॉर्च्यूनर कार को बाइक से टकराते हुए देखा जा सकता है जिसके बाद वह तीन-चार और वाहनों से जा टकराई थी। इन सब के बाद जैन को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था ताकि पता लगाया जा सके कि हादसे के वक्त क्या वह शराब के नशे में था या नहीं।
ये भी पढ़े: गलत तरीके से वाहन खड़ा मिला तो भेजे तस्वीर, मिलेगा 500 रुपये का इनाम










