दिल्ली में प्यार में नाकाम युवती ने की जीवन लीला समाप्त

दिल्ली, विकासपुरी की झुग्गियों में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती (अंजू) ने खुदख़ुशी कर ली। जिसके बाद इलाकें में सनसनी मच गयी है।

दिल्ली : विकासपुरी की झुग्गियों में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती (अंजू) ने खुदख़ुशी कर ली। जिसके बाद इलाकें में सनसनी मच गयी है।

दरअसल मामला कुछ यूँ है कि मृतिका 3 महीनें पहले हैदराबाद से दिल्ली आयी थी और यहाँ पर उसे अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार हो जाता है।

वहीं जब दोनों के रिश्ते के बारे में घरवालों को पता चलता है तो घरवालें उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देते। आपको बता दें कि परिवार वालों का कहना है कि, दोनों के रिश्ते पर उन्हें ऐतराज़ इसलिए था क्यूंकि मृत युवती ने उस युवक (मोनू) को राखी बाँधी थी।

इस तरह से वो रिश्ते में भाई बहन हुए। और इसी वजह से घरवालों ने दोनों को अपने ताल्लुक़ ख़त्म करने को कहा। बहरहाल, परिवार के लोगों का इल्ज़ाम है कि अंजू ने मोनू की वजह से खुदखुशी जैसा बड़ा कदम उठाया है।

फिलहाल, युवती की बॉडी को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शरू कर दी है।

Insta loan services
ये भी पढ़े : दिल्ली में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!