क्राइम पैट्रॉल देख के रचा गया खौफनाक किस्सा।

आरोपी ने इस वारदात को रचने के लिए एक गिरोह बनाया और मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके साले को पिस्तौल के दम पर लूट लिया।

फिलहाल ही दिल्ली में एक ऐसा आदमी गिरफ्तार हुआ जिसने क्राइम पैट्रॉल देख कर एक खौफनाक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल किस्सा ये था की आरोपी अपने माँ बाप से अलग अपनी महिला मित्र के साथ रहता था, और उससे अचानक पैसे की ज़रूरत आन पड़ी। आरोपी ने इस वारदात को रचने के लिए एक गिरोह बनाया और मेडिकल स्टोर के मालिक व उसके साले को पिस्तौल के दम पर लूट लिया। चौका देने वाली बात ये है की वे पिस्तौल मात्र खिलोने की थी।

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक़, इग्रू रोड पर मेडिकल स्टोर चलाने वाला नंदन कुमार 7 -8 जुलाई की रात करीब 12.20 बजे अपने साले विष्णु कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जब वह सैनिक फार्म एरिया में थे, तब मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक लिया।
बाइक वाले उनसे डेढ़ लाख रुपये, दो सोने की चेन और मोबाइल फोन पिस्तौल के दम पर ले गए।

मामला दर्जकर मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह की देखरेख में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी उमेश यादव, हवलदार पंकज और कृष्ण की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खोजा।

मेडिकल स्टोर के छह कर्मचारियों से बात करके पता चला कि, पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल, आरोपियों के कपड़े और जूतों को देखकर कुछ हद तक पहचान की। इसके बाद मिली सूचना के बाद दक्षिणपुरी निवासी वासु, मो. समीर और रितिक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया । तीनों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच है। इनके पास से लुटे जाने वाली रकम में से 40200 रुपये, मोटरसाइकिल और खिलौना पिस्टल बरामद की गयी है।

Aadhya technology

आरोपियों ने पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह, पीड़ित रात को दुकान की पूरे दिन की सेल के साथ देर रात को घर जाता है। इन्होंने पीड़ित पर नज़र रखी हुई थी। रितिक अरोड़ा मुख्य आरोपी है। उसी ने ही लूटपाट के किस्से की साजिश रची थी। पुलिस को चकमा देने के लिए इन्होंने क्राइम पेट्रोल सीरियल कई बार देखा था।

ये भी पढ़े:- दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी बंटी-बबली की जोड़ी: साथ मिलकर करते थे दिन दहाड़े चोरी

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!