रास्ता भटकी नाबालिग को कार में बैठकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक है 58 साल का आरोपी
ऐसे में बच्ची बोली घर जा रही थी लेकिन रास्ता भटक गई। जिसके बाद कार सवारों द्वारा बच्ची को घर छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया।

हाल ही में एक खबर गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र से सामने आयी यही जहां बंथला चिरोड़ी मार्ग पर ही 10 साल की बच्ची को कार में डालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ऐसे में बच्ची ने 58 साल के बुजुर्ग समेत दो लोगों पर घटना को अंजाम देने का सीधा आरोप बताया है। वही घटना के तीन दिनों बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और फिर इस मामले की शिकायत की। पुलिस द्वारा मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बता दें कि बच्ची के पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी और इसके बाद परिजनों द्वारा पिता के स्थान पर चाचा को बैठा दिया था। ऐसे में अब चाचा ही परिवार का पालन पोषण कर रहा है और चाचा मजदूरी करता है। वही बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची रविवार को घर के पास में अन्य बच्चों के साथ ही खेल रही थी और तभी खेलते-खेलते लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पहुंच गई। वह पैदल ही घूम रही थी तो तभी रास्ते में एक कार बच्ची के पास आकर रुकी और कार में दो लोग सवार थे और उन्होंने बच्ची को कहा कि कहां जा रही हो।
ऐसे में बच्ची बोली घर जा रही थी लेकिन रास्ता भटक गई। जिसके बाद कार सवारों द्वारा बच्ची को घर छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया। वही दोनों कार को लेकर बंथला चिरोड़ी मार्ग पर पहुंचे और आरोप है कि दोनों आरोपियों द्वारा एक के बाद एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आगे इस घटना को अंजाम देने का बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया और इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची जहां बच्ची ने एक आरोपी का घर देख रखा था। मंगलवार रात बच्ची परिजनों के साथ ही लोनी थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया और घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी बच्ची के बताए पते पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया है।
हालाँकि, ACP सूर्यबली मौर्या द्वारा बताया गया कि मामले में तहरीर मिली थी। पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मेडिकल भी कराया जा रहा है। बच्ची से आगे पूछताछ की जा रही है और बच्ची ने घटना को अंजाम देने की बात कही है। वहीं पुलिस द्वारा जिस आरोपी को हिरासत में लिया उसके हाथ की उंगलियां कटी हुई है और वह 58 साल का बुजुर्ग है। वहीं दूसरे आरोपी को भी पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है और दोनों के पकड़े जाने पर मामले की सही जानकारी लगेगी और अभी भी इसकी जांच जारी है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










