कुत्ते को लेकर हुई बहस में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की माँ को मारी गोली
देश की राजधानी दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में कुत्ते को लेकर हुई बहस में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की माँ को गोली मार दी

देश की राजधानी दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में कुत्ते को लेकर हुई बहस में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की माँ को गोली मार दी। जिसके बाद पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है जानकारी के मुताबीक यह घटना शनिवार की है।
A man allegedly shot his girlfriend's mother following an argument over a dog in Central Delhi's Desh Bandhu Gupta Road area yesterday. The victim woman is out of danger and under treatment. The couple was in a live-in relationship. The accused is absconding and a probe into the…
— ANI (@ANI) April 9, 2023
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया लेकिन पुलिस का कहना है की जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
ये भी पढ़े: 31 मई से लग जायेगा इन Apps पर Ban, कर लें ये जरूरी काम, Google ने किया एलान!










