एक शख्स करते नज़र आया तिरंगे से स्कूटी को साफ, देखिये ये शर्मनाक वीडियो

भजनपुरा इलाके से एक शख्स ने राष्ट्रध्वज का अपमान करते हुए उसे महज एक कपड़ा समझकर स्कूटी साफ करते हुए नज़र आया जिसका वीडियो बनाया गया है

अभी बीते दिनों आज़ादी का अमृत महोत्सव बनाया गया है जहां हर घर तिरंगा लहराए गए है जो पूरी तरह सफल भी हुआ है। लेकिन ऐसे में एक वीडियो बहुत तेज़ी से फेल रहा है जहां एक शख्स ने राष्ट्रध्वज का अपमान करते हुए उसे महज एक कपड़ा समझकर स्कूटी साफ कर रहा है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक शख्स ने राष्ट्रध्वज का अपमान करते हुए उसे महज एक कपड़ा समझकर स्कूटी साफ करते हुए नज़र आया जिसका वीडियो बनाया गया है और ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वीडियो के जरिये आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स द्वारा आरोपित की पहचान इरफान है और ये 52 साल का है। पुलिस ने इसके पास से राष्ट्रध्वज व स्कूटी बरामद कर ली है और राष्ट्रध्वज का अपमान करने में धारा FIR पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है। इसकी वीडियो एक मोबाइल से रिकार्ड कर ट्विटर पर वायरल हो गयी है जहां साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक शख्स अपने घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्कूटी को राष्ट्रध्वज से साफ करते हुए नजर आ रहा है, साफ सफाई के बाद वह तिरंगे को घर के अंदर ले गया।

लोगों ने दिखाया गुस्सा

इस वीडियो के वायरल होते हुए ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने दिल्ली पुलिस को वीडियो टैग करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस को साफ़ वायरल वीडियो में स्कूटी का नंबर साफ नजर आ रहा था। उसके जरिये पुलिस घोंडा क्षेत्र में रहने वाले इरफान के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Aadhya technology
ये भी पढ़े: दिल्ली में कल 10 सड़के रहेंगी बंद और 16 मार्गो में रहेगा जाम, एडवाइजरी जारी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!