महज़ बाइक टच होने पर एक शख्स की चाक़ू से गोदकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आउटर रनहोला इलाके में सिर्फ बाइक टच होने पर झगड़ा हो गया, जिसमें कुछ युवकों ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी।

राजधानी दिल्ली के आउटर रनहोला इलाके में सिर्फ बाइक टच होने पर झगड़ा हो गया, जिसमें कुछ युवकों ने एक 44 वर्षीय व्यक्ति की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी।

आपको बता दें कि इस झगड़े में बीच बचाव कर रहे मृतक के कुछ रिश्तेदार भी घायल हो गए हैं। वहीँ पुलिस ने मामले की जांच करते हुए, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से एक नाबालिग और एक महिला समेत करीब 7 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

मृतक के भांजे अमित श्रीवास्तव के अनुसार उनके मामा का नाम मनोज था और वह प्राइवेट जॉब करते थे । मृतक अपने परिवार के साथ मंगल बाज़ार के पास रहते थे।

बहरहाल, पुलिस ने नाबालिग युवक के अलावा गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों की पहचान अजय उर्फ़ कनपुरिया (37 वर्ष), उसकी पत्नी हीना (32 वर्ष), अमन कुमार (25 वर्ष), सन्नी कुमार (21 वर्ष), रमेश उर्फ़ छोटू (35 वर्ष), 26 वर्षीय अमित और विकास गौतम के रूप में हुई है।

फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: अगर दिल्ली में लेते है लिफ्ट, तो हो जाइए होशियार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!