दोस्तों में हुई कहासुनी में नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपी गौरव, हिमांशु और हिमांशु शर्मा को हिरासत में ले लिए है और पुलिस तीनों से पूछताछ कर झगड़े की वजह का पता लगा रही है

हाल ही में एक खबर सामने आई है जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली-यूपी की सीमा पर एक नाबालिग और उसके दोस्त को चाकू मार दिया गया। ऐसे में उन्हें गंभीर हालत में दोनों को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां नाबालिग को सीधा मृत घोषित कर दिया गया। वही मृतक की पहचान साजन के रूप में हुई है।

बता दें कि हमले में घायल हुए मोहित का इलाज अभी जारी है। दरअसल जहां ये पूरी वारदात हुई, वह एरिया दिल्ली-यूपी की सीमा से सटा हुआ जगह है और ऐसे में कुछ समय के लिए दिल्ली-यूपी पुलिस में सीमा विवाद हो गया, लेकिन बाद में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद दिल्ली के हर्ष विहार थाने में जीरो FIR दर्ज कर हत्या व हत्या के प्रयास का मामला शीशा दर्ज किया गया।

जिसके बाद में पुलिस द्वारा ये केस को लोनी बॉर्डर थाने को ट्रांसफर कर दिया। वही पुलिस ने तीन आरोपी गौरव, हिमांशु और हिमांशु शर्मा को हिरासत में ले लिए है और पुलिस तीनों से पूछताछ कर झगड़े की वजह का पता लगा रही है। साथ ही जांच के दौरान पता चला है कि तीनों आरोपियों का साजन और मोहित के तीसरे दोस्त कुलदीप से किसी बात पर झगड़ा हुआ था तभी वो उससे बदला लेने के लिए आरोपियों ने उस पर हमला किया।

हालाँकि, पुलिस के मुताबिक, साजन परिवार के साथ सबोली विस्तार, हर्ष विहार इलाके में रहता था। वही साजन अपने भाई के साथ POP का काम करता था और रविवार शाम को वह अपने दोस्त मोहित के साथ ही घर पर पतंग उड़ा रहा था और इसी बीच इनका एक दोस्त कुलदीप बाइक लेकर घर पहुंचा और दोनों को कहीं ले जाने की बात करके उन्हें वहां से ले गया। ऐसे में रात करीब 8.30 बजे ही हिमांशु शर्मा नामक युवक से उसका किसी बात पर विवाद हो गया और आरोपियों द्वारा कुलदीप पर सीधा हमला करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन बीच-बचाव करने पर आरोपियों द्वारा दोनों को चाकू और पत्थरों से साजन और मोहित पर सीधा हमला कर दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!