जिम से आ रही युवती पर टूटा कुत्तों का झुंड, 10 मीटर तक खींच ले गए कुत्ते
कुत्ते उस पर करीब पूरे ढाई मिनट तक हमला करते रहे और बचने के लिए जब उसने पहले चप्पल फेंका और फिर मोबाइल लेकिन कुत्ते फिर भी नहीं भागे

कुत्तो का आतंक अभी भी नहीं रुक रहा है जहां बात करे तो एक और इसी से जुडी खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटियों से सामने आयी है जहां में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे केडीपी ग्रैंड सवाना की सोसायटी क्लब में बने जिम से अपने फ्लैट पर जा रही प्रगति गुप्ता पर कुल छह-सात आवारा कुत्तों द्वारा सीधा हमला कर दिया गया। इस हमले में वह जमीन पर गिर गई और गिरने के बाद कुत्तों ने उन्हें कंधे से पकड़कर करीब 10 मीटर तक खींचा है और करीब आठ जगह काटकर जख्मी कर दिया है।
इस बारे में खुद प्रगति गुप्ता द्वारा बताया गया कि कुत्ते उस पर करीब पूरे ढाई मिनट तक हमला करते रहे और बचने के लिए जब उसने पहले चप्पल फेंका और फिर मोबाइल लेकिन कुत्ते फिर भी नहीं भागे और लगातार हमला करते रहे। साथ ही उसने जब शोर मचाया तभी सोसायटी में टहल रहे दो लोग उस वक्त मौके पर पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा। बता दें कि प्रगति नोएडा की एक कंपनी में क्वलिटी मैनेजर हैं और घटना के बाद उन्हें परिजन निजी अस्पताल इलाज के लिए तुरंत ले गए जहां उनका इलाज चला रहा है। ऐसे में इलाज कराने के बाद रात करीब 12 बजे वह घर लौटीं।
साथ ही इस बारे में AOA अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि वो जल्द ही वह एओए की बैठक बुलाएंगे जिसमे पूरी तरीके से तय किया जाएगा कि यदि कोई भी कुत्तों को फीडिंग प्वाइंट से अलग कहीं खाना खिलाता अगर पाया जाता है तो उसके खिलाफ सीधा FIR दर्ज कराई जाएगी।
क्या बोले जिम्मेदार?
हालाँकि, नगर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी द्वारा भी इस बारे में बताया गया कि टीम सोसायटी में भेजी गई थी और सोसायटी में ज्यादातर कुत्तों की नसबंदी अब हो चुकी है। साथ ही कुत्ता पकड़ा नहीं गया है और मंगलवार को दोबारा टीम जाकर उसी जगह सर्वे करेगी और जिन कुत्तों की नसबंदी नहीं हुई है उन्हें पकड़कर फिर नसबंदी कराई जाएगी।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










