पड़ोस में चल रहे निर्माणाधीन मकान से गिरा सरिया युवक के सिर में पांच इंच घुसा, मौत

एक मजदूर से सरिया छूटा और वो सीधा यूसुफ के सिर पर आ गिरा। ऐसे में सरिया पांच इंच तक अंदर घुस गया जिससे यूसुफ वहीं अचेत हो गया।

दिल्ली के सीमापुरी से एक खबर सामने आयी है जहां रविवार सुबह निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा सरिया गली में गुजर रहे एक युवक के सिर में घुस गया और सिर में करीब पांच इंच सरिया घुसने से मोहम्मद यूसुफ (36) की मौके पर ही सीधा मौत हो गई। ऐसे में अब पुलिस द्वारा शव GTB अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और सीमापुरी पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के चलते, मोहम्मद यूसुफ परिवार के साथ पुरानी सीमापुरी G-ब्लॉक में रहता था और परिवार में पत्नी सना के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। वही यूसुफ घर में परचून की दुकान चलाने के अलावा विवेक विहार में डॉक्टर के पास ही असिस्टेंट था। लेकिन कुछ दिनों से इसके घर के पास एक मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा है। फिलहाल, मकान की तीसरी मंजिल पर ही जब लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी तो तभी इसके लिए मजदूर नीचे से चेन बनाकर ऊपर सरिया ले जा रहे थे।

वही सुबह के समय यूसुफ किसी काम से घर से निकला और इस बीच जैसे ही वह निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचा तो एक मजदूर से सरिया छूटा और वो सीधा यूसुफ के सिर पर आ गिरा। ऐसे में सरिया पांच इंच तक अंदर घुस गया जिससे यूसुफ वहीं अचेत हो गया। जिसके बाद शोर होने पर सिर से सरिया निकालकर कर उसको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे सीधा मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही अब पुलिस सूत्रों का कहना है कि शटरिंग के बाद ठेकेदार ही सरिया ऊपर चढ़ा रहा था और उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद भी अब तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने वाली है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!