चार शादी करने वाली यूपी की लुटेरी दुल्हन, फसाती थी युवको को अपने जाल में
पुलिस ने विवाह के नाम पर ठगने वाली आरोपी मेरठ की बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी दुल्हन को सोमवार दोपहर के वक्त गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख आप भी हिजरां हो जाएंगे, कानपुर जिले के ग्वालटोली थाना पुलिस ने विवाह के नाम पर ठगने वाली आरोपी मेरठ की बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी दुल्हन को सोमवार दोपहर के वक्त गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी महिला के बैंक खातों में करोड़ों रुपये होने का अनुमान है। मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी महिला ने दो बैंक अधिकारियों सहित 10 से ज्यादा लोगों को अपने जाल फंसाकर रकम वसूली है।
आपको बता दे की महिला के खिलाफ थाने में तैनात रहे आदित्य कुमार लोचव नामक दरोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मंगलवार को आरोपी को नय्यालय में पेश कर सकती है। यूपी के बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार ने 17 फरवरी 2024 के दिन मेरठ के बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी चौधरी से धूमधाम से शादी की थी।
आदित्य का आरोप था कि विवाह के बाद से दिव्यांशी ससुराल में बिलकुल भी नहीं रुकती थी। वह अपने मायके में रहकर सीटेट और बीएड की तैयारी की बात कहती थी और उनसे ऑनलाइन रुपये भीं मंगवाया करती थी लेकिन ससुराल आते ही अपने सारे यूपीआई एप भी डिलीट कर देती थी।
दरोगा के अनुसार, विवाह के चार माह बाद वह घर गए थे। दिव्यांशी भी उस वक्त मौजूद थी और उन्होंने उसके हाथ से उस वक्त मोबाइल ले लिया। इस पर वह सकपका सी गई और उसके फ़ोन पर यूपीआई के सारे एप डिलीट थे। इसके बाद एक- एक करके राज खुलते गए।
मामले में ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ ने बताया कि शुरुआत में आरोपी महिला के खिलाफ कोई भी ठोस सुबूत नहीं मिले थे लेकिन साक्ष्य मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास जो साक्ष्य मौजूद हैं उसके अनुसार आरोपी महिला ने दो पुलिस कर्मियों, दो बैंक मैनेजर से विवाह कर चुकी है और सभी पर आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम भी वसूली है। मामले में डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसको मंगलवार के दिन न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महिला के तरीके के आधार पर उसको लुटेरी दुल्हन का नाम दिया गया है। वह पहले पुरे रीति रिवाज से विवाह करती है और फिर दुष्कर्म का आरोप लगाकर FIR दर्ज करा देती थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित से वसूली करती थी।
पिछले साल यानी की 25 नवंबर को कमिश्नरी कार्यालय में आरोपी दिव्यांशी ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर अपने पति आदित्य पर परेशान करने व 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। आरोपी महिला ने कहा था कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं और वह सोशल मीडिया पर युवतियों से दोस्ती कर अपने जाल में फंसाता है और फिर उसकी वीडियो व फोटो के दम पर उन्हें ब्लैकमेल करता है। इस मामले में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एडीसीपी [ADCP] महिला अपराध से मामले की जांच कराई थी।









