नोएडा में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में युवती की मौत

नोएडा में तेज रफ्तार जगुआर कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई और रविवार सुबह सेक्टर-96 में यह हादसा हुआ।

नोएडा के सेक्टर-96 में तेज रफ्तार जगुआर गाडी की टक्कर से एक स्कूटी सवार 24 वर्ष की युवती दीपिका त्रिपाठी की मौत हो गई। हादसा रविवार को उस समय हुआ जब युवती दीपिका दफ्तर जा रही थी। पुलिस ने गाडी जब्त कर फरीदाबाद निवासी सैमुअल एंड्रयू नाम के आरोपी चालक को को गिरफ्तार कर लिया है। सैमुअल बहुराष्ट्रीय एक कंपनी में मैनेजर है।

नॉएडा सेक्टर-143 के सरस्वती एंक्लेव निवासी दीपिका नॉएडा सेक्टर-96 में स्थित सुपरटेक बिल्डिंग में मेसर्स राजनंदनी स्टेट प्राइवेट लिमिटेड में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। रविवार को दीपिका स्कूटी से कार्यालय की तरफ जा रही थी।

सुपरटेक ई-स्क्वायर बिल्डिंग के पास में गलत दिशा से आ रही जगुआर गाडी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती दीपिका को नॉएडा के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

दुर्घटना के समय युवती ने हेलमेट पहन रखा था। बताया जाता है कि सैमुअल अपने दोस्तों के साथ जगुआर और अन्य कारों की रेस लगा रहा था और तभी यह हादसा हुआ। पुलिस का यह कहना है कि किसी भी तरह की रेस नहीं हो रही थी और आरोपी सैमुअल एक मॉल से कॉफी पीकर लौट रहा था।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: अस्पताल की दो युवतियों ने फंदे पर लटक कर दी जान, पिता ने लगाए ये आरोप

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!