
आप को बता दें पंजाब का तरनतारन जिला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद अब एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया है बता दें यहां पर कांग्रेस सरकार में एक मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व रहे चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को एक महिला ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर काफी गोलीया मारी है
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें मेजर सिंह आगे की तरफ भाग रहे है और वो महिला उसका पीछा कर के दौड़ाकर गोली मार रही है। बता दें गोली लगने से मेजर सिंह की वही पर मौत हो गई। मगर अब पंजाब में यह घटना एक चर्चा का विषय भी बनी हुई है।
कौन है वो महिला
बता दें इस महिला ने मेजर सिंह की हत्या उन्हीं के एक पैलेस में की है तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक वह महिला मेजर सिंह के पैलेस में ही लगभग चार वर्षों से वहाँ सजावट का काम करती थी। इस घटना के बाद से वह महिला फरार है। और वह उसी पैलेस में ही रहती थी। वो महिला मूलरूप से अमृतसर जिले के एक गांव मकबूलपूरा की ही रहने वाली है।
मेजर सिंह धालीवाल के बेटे रणजीत सिंह ने ये बताया कि वह कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल गांव के संगवां में स्थित अपने ही एक मैरिज पैलेस एसजीआई में मौजूद थे। और इसी दौरान वह महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई थी और कुछ ही देर बाद मेजर सिंह और उस महिला के बीच किसी बात पर काफी तकरार भी होने लगी थी और इसके बाद इस महिला ने उनकी ही रिवाल्वर मेजर सिंह पर तान दी थी।
और इसके बाद मेजर सिंह को दौड़ा- दौड़ाकर उनको गोली मार दी। बता दें मेजर सिंह को दो गोली भी लगीं है। फिर उन्हें तुरंत पट्टी स्थित एक संधू अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। तरनतारन की पुलिस का कहना है कि अब जल्द ही इस महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह महिला अपने साथ वो रिवाल्वर भी लेकर गई है।
बता दें एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि अब मृतक के बेटे रणजीत सिंह की शिकायत पर उस महिला के खिलाफ अब मामला दर्ज करके उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही अभी तक इस हत्या के कारणों का कुछ भी पता नहीं लग पाया है। उस महिला की तलाश में पुलिस की दो टीमें भी लगाई गई हैं। और सभी पहलुओं से इस मामले की जांच पूरी की जा रही है। और शव को पुलिस ने पट्टी के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
ये भी पढ़े: जमीन नाम न करने पर बेटे ने अपनी माँ को मारी गोली, आरोपी बेटा फरार