एक साल पहले का बदला लेने पहुंचा युवक, गाली- गलौज के बाद की फायरिंग

देश की राजधानी दिल्ली में दो युवकों के साथ गाली-गलोच करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है पीड़ित की पहचान सुल्तानपुरी के रवि कुमार के रूप में हुई है

देश की राजधानी दिल्ली में दो युवकों के साथ गाली-गलोच करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है पीड़ित की पहचान सुल्तानपुरी के रवि कुमार के रूप में हुई है पुलिस आगे मामले की जाँच कर रही है।

जानकरी के मुताबिक गुरुवार की रात को राज पार्क थाने को फ़ोन पर फायरिंग की सुचना मिली। जिसके बाद मोके से वहां पुलिस पहुंची और पुलिस को पता चला की रवि कुमार का दो लोगों से झगड़ा हुआ है और जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी और फिर पीड़ित को पास के ही मंगोलपुरी के एसजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक घ्याल ने बताया कि वह ढोलक बजाने का काम करता है बता दें कि एक साल पहले आरोपी अरुण के साथ उसका झगड़ा हुआ था जिसके बाद इसका बदला लेने के लिए आरोपी अरुण ने अपने दोस्त इस्माइल के साथ 16 मार्च के दिन उसके घर पहुँच गया जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलोच की और गोलाबारी की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने देसी कट्टा से फायर किया था फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच की जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: Financial Aid Scheme: गरीब परिवारों के लिए सरकार ने शुरू की योजना

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!