बीच सड़क चाकूबाजी करते हुए एक युवक की मौत, CCTV में मामला कैद
दिल्ली के कल्याणपुरी से एक खौफनाक वीडियो सामने आयी है जिसमे कुछ लड़के चाकूबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और इसमें एक लड़के की मौत हो गई है

दिल्ली में अपराध का दर बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है जहां आये दिन रेप, मर्डर, लड़ाई जैसे हादसे देखने को मिल रहे है। ऐसी ही एक घटना दिल्ली के कल्याणपुरी से सामने आयी है जहां लड़के चाकूबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमे एक लड़के की मौत हो गई।
बता दें कि दिल्ली के कल्याणपुरी से एक खौफनाक वीडियो सामने आयी है जिसमे कुछ लड़के चाकूबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और इस चाकूबाजी में एक लड़के की मौत हो गई है। यह घटना 4 जुलाई की बताई जा रही है जिसमे दिल्ली पुलिस को कॉल मिली थी कि कल्याणपुरी के ब्लॉक- 9 में कुछ युवकों के बीच में जमकर मारपीट हुई है और उसके बाद पुलिस वहा मौके पर पहुंची तो वह देखा की एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसकी पहचान अर्जुन के रूप में हुई है और उसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना 4 जुलाई की है…. दिल्ली पुलिस को कॉल मिली थी कि कल्याणपुरी के 9 ब्लॉक में कोई युवकों के बीच में जमकर मारपीट हुई है… आखिर दिल वालों की दिल्ली को हुआ क्या है…?? pic.twitter.com/pO346IcVcD
— Nitesh Srivastava (@nitesh_sriv) July 8, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हर्ष नाम के युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं और किस वजह से यह झगड़ा हुआ है इसकी भी जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में अब नहीं चलेगी पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कैब्स, सरकार ने निकाले आदेश