अशोक विहार में ताबड़तोड़ चाकू से युवक की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मामूली विवाद पर एक

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के अशोक विहार इलाके में मामूली विवाद पर एक शख्स ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवक पर चाकू से वार कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है।
मामूली बात पर हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि लड़के को चाकू मारने की जानकारी मिलते ही मौके पर आयी एक टीम ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 28 साल के युवक को मृत बता दिया। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय का है, जब युवक अपने दोस्तों के साथ एक पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां कुछ लोग आए और उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उनमें से एक शख्स ने युवक पर चाकू से वार कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के चलते वहां मृतक और आरोपित को कई परिचित लोग शामिल थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौ









