यूपी में प्रेम संबंध के बहाने युवती की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

परिवार ने 28 नवंबर को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 1 दिसंबर को नहर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। आरोप है कि युवती को प्रेम संबंध के बहाने फंसाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका का शव 1 दिसंबर को वलीपुर नहर के पास मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीरवाली गली, मामन चौकी क्षेत्र में रहने वाले सलीम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

गुरुवार को जब पुलिस मृतका का शव लेकर घर पहुंची तो परिवार ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन बेहद आक्रोश और सदमे में थे, लेकिन समझाने के बाद अंततः अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने 28 नवंबर को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 1 दिसंबर को नहर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। आसपास के थानों को जानकारी भेजी गई। 2 दिसंबर को परिजनों ने हुलिए के आधार पर शव की पहचान की। जांच के दौरान सामने आया कि युवती को प्रेम जाल में फंसाकर हत्या की गई।

मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। गोली लगने से वह पैर में घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बयान और निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा और छुरा भी बरामद किया गया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। शव पहुंचने पर मृतका के घर पर मातम छा गया। परिवार के लोग सदमे में थे और कुछ देर तक शव लेने से मना कर दिया। रोना-पीटना और गहरा दुःख का माहौल रहा। काफी समझाइश के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और घायल अवस्था में इलाज चल रहा है। उसकी निशानदेही पर महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए। फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!