मां-बाप की घिनौनी हरकत: फर्जी एड्रेस लिख कर बेटे का शव एम्स में छोड़कर लापता

ये वीडियो 28 सेकेंड का है और इसमें बच्चे का पूरा चेहरा चोटिल हो रखा है और उसका होठ कटा हुआ है। जिसके चलते वो लहूलुहान भी है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां गाजियाबाद के 12 वर्षीय बच्चे की AIIMS दिल्ली में मौत हो गई और हैरान करने वाली बात यह है की इस बच्चे पर दो दिन पहले धारदार हथियार से हमला हुआ था। लेकिन फिलहाल बच्चे की मौत के बाद से खबर ये है की मां-बाप लापता हैं। ऐसे में बच्चे का शव एम्स के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है और मां-बाप ने अपना जो एड्रेस बताया था, वो भी फर्जी पाया गया है। ऐसे में बच्चे के पेरेंट्स शक के घेरे में आ गए हैं और इसके चलते पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बता दें की इंदिरापुरम क्षेत्र के ACP स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया की 23 अगस्त को एम्स दिल्ली में 12 वर्षीय किशोर रंजन पांडे भर्ती हुआ और 24 अगस्त को उसके इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में रंजन के पूरे चेहरे पर धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के निशान भी मिले थे और बच्चे के मां-बाप ने उसको भर्ती करते वक्त अपना एड्रेस न्यू अशोक नगर दिल्ली लिखवाया था। साथ ही बच्चे की मौत के बाद एम्स ने दिल्ली में लोकल पुलिस स्टेशन को सूचना दी।

सामने आयी वीडियो

गौरतलब है की इस पूरे मामले में बच्चे की एक वीडियो भी अब सामने आई है, जिसमे वह घर के अंदर बनाई गई है और मृत्यु से पहले की है जिनमे वो कह रहा है की ‘घर में घुसकर चाकू चला दिया। पहले मेरी आंख पर पत्थर मार दिया। और आज चाकू भी चला दिया और सब काट दिया। साथ ही थाना खोड़ा के पुलिसवाले कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।’

हालाँकि, ये वीडियो 28 सेकेंड का है और इसमें बच्चे का पूरा चेहरा चोटिल हो रखा है और उसका होठ कटा हुआ है। जिसके चलते वो लहूलुहान भी है और ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो बच्चे के पेरेंट्स ने बनाया है। वही दूसरी तरफ खोड़ा थाना पुलिस का इस बारे में कहना है कि हमारे पास बच्चे के पेरेंट्स ने उस वक्त कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी और साथ ही हमें दिल्ली पुलिस की सूचना पर ही इस केस की जानकारी होती देखीं है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!