,

करीब 50 छात्रों को हॉस्टल मेस के खाने से हुआ फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज

ऐसे में बीमार हुए छात्रों की संख्या करीब 50 बताई जा रही है और सभी छात्रों को अलग-अलग अस्पताल और क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। व

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है की यहां गलत खाना खाने से करीब 50 छात्र बीमार हो गए और इन्हे उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही थाना नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक सभी की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के चलते, मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है जहां लॉयड कॉलेज का आर्यन रेजिडेंसी नाम से ही हॉस्टल है। ऐसे में बीमार हुए छात्रों की संख्या करीब 50 बताई जा रही है और सभी छात्रों को अलग-अलग अस्पताल और क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वही छात्रों का इलाज भी अब चल रहा है जहां छात्रों को हॉस्टल द्वारा गलत खाना परोसा गया था। छात्रों द्वारा हॉस्टल संचालक पर कई आरोप भी लगाए गए हैं।

साथ ही पुलिस द्वारा बताया गया कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के ही संज्ञान में है जहां आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था। जिससे छात्रों का सीधा पेट खराब हो गया और इन्हे नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, सभी छात्रों की भी हालत अब ठीक है, शांति व्यवस्था है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा ही इस बारे में पूरी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के चलते, महाशिवरात्रि के अवसर पर ही छात्रों द्वारा व्रत रखा हुआ था और उसके बाद शाम को कूटू के आटे से बना खाना खाया था। जिसके बाद छात्रों की तबीयत बुरी तरह खराब हुई और खाने में क्या गड़बड़ी थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, पुलिस इस मामले की अब पूरी जांच कर रही है। वही दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का इस बारे में कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है और हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!