अपराधदेश

करोड़ों के नकली सिक्कों का धंधा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखों सिक्के बरामद

मामले में आरोपी ने बताया की चूंकि 10 रुपये बहुत छोटी रकम है और इसकी जांच पड़ताल भी कोई नहीं करता है। ऐसे में आरोपी को यह सुरक्षित धंधा लगता...

पुरे देशभर में नकली सिक्के बनाने वाले लोगों से सिक्के लेकर मुंबई व इसके आसपास के इलाकों में सिक्के सप्लाई करने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्ष के जिगनेश गाला के रूप में की गयी है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 9.46 लाख के नकली सिक्के भी बरामद कर लिए हैं।

बरामद किये गए सभी सिक्के 10-10 रुपये के हैं। पूर्व दो वर्ष के भीतर आरोपी मुंबई व इसके आसपास के इलाकों में अब तक करोड़ों रुपये के नकली सिक्कों का धंधा कर चुका है। मामले में आरोपी ने बताया की चूंकि 10 रुपये बहुत छोटी रकम है और इसकी जांच पड़ताल भी कोई नहीं करता है। ऐसे में आरोपी को यह सुरक्षित धंधा लगता था। पुलिस गिरफ्तार किया गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के अनुसार उनकी टीम ने अप्रैल, वर्ष 2022 में नकली सिक्का बनाकर पुरे देश में सप्लाई करने वाले गैंग भंडाफोड़ किया था।

पुलिस ने गैंग के सरगना नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। नरेश कुमार के पास से 10-10 रुपये के 10 हजार से अधिक के सिक्के बरामद हुए थे। जिसके बाद मुंबई के चरखी-दादरी में छापा मारकर नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी भी पकड़ी थी। पुलिस ने फैक्ट्री से चार लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 10.48 लाख के पांच, 10 व 20 के सिक्के बरामद किए गए थे। फैक्ट्री से भारी मात्रा में सिक्के बनाने के लिए इस्तेमाल कच्चा माल भी बरामद कर लिया गया था।

जांच के वक्त पुलिस को पता चला कि आरोपी पुरे भारत में नकली सिक्के सप्लाई का धंधा करते थे। बता दे की मुंबई में जिगनेश गाला नामक शख्स को सप्लाई करते थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जिगनेश की तलाश शुरू की। एक फरवरी को आरोपी जिगनेश को मलाड, मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर एक मारुति ईको वैन से कुल 9.46 लाख रुपये के नकली सिक्के भी बरामद कर लिए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: तिलक नगर में एक घर से मिला विदेशी महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button