लिव इन पार्टनर की मां को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहता है। पुलिस ने आरोपी के एक मित्र को हिरासत में...

राजधानी दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में अपनी लिव इन पार्टनर की मां 40 वर्ष की कंचन को गोली मारने वाले आरोपी को जिले की एएटीएस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान आलोक उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के पास से वारदात में उपयोग पिस्टल और पांच कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी दिल्ली के अमन विहार थाने का घोषित बदमाश है व मेहरबान गैंग का एक्टिव सदस्य भी है। आरोपी के खिलाफ पांच आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
मामले में मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन के अनुसार आठ अप्रैल शाम के वक्त धोबी वाली गली, गौशाला रोड, सिद्धिपुरा में 40 वर्ष की कंचन नामक महिला को आरोपी ने गोली मार दी गई थी। कंधे में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में महिला को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस इंचार्ज अखिल चौधरी, एसआई रवि और अन्यों की टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गयी थी। छानबीन के वक्त पता चला कि चंचल नाम की युवती अपने आलोक नामक प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में कई वर्षों से सिद्धिपुरा गौशाला रोड पर मकान में रह रही थी। बता दे की दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं अक्सर होती रहती थी।
झगड़े के वक्त प्रिंस ने उसके कुत्ते को लात भी मार दी थी और फिर इसके अलावा आरोपी आलोक अपनी लिव इन पार्टनर चंचल की छोटी बहन से चुपचाप बात भी करता रहता था। यह बात चंचल व उसकी उसकी मां कंचन को जब पता चला तो वह आलोक के पास पहुंची। कहासुनी के वक्त कंचन ने आलोक को गाली दी तो आलोक ने गुस्से में गोली चला दी और फिर इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पता चला कि आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहता है। पुलिस ने आरोपी के एक मित्र को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और फिर वहां से पुलिस को एक नई इंस्टाग्राम आईडी मिली। इस आईडी के आधार पर लोकेशन की जांच करते हुए पुलिस की टीम दिल्ली के रिठाले के एक ओयो होटल पहुंच गई और फिर आरोपी को दबोच लिया।
ये भी पढ़े: एग्जाम में 108 साल की बुजुर्ग महिला ने किया टॉप, पढ़िए पूरी खबर










