शादी के 10 दिन बाद दूल्हे की ससुराल में हुई हत्या, मामला जान हो जाएंगे हैरान

21 फरवरी को सुबह के वक्त घर से कुछ दूरी पर सिवान में शख्स का गला रेता हुआ शव मिला था। हत्या के कुछ दिन पहले ही युवक की शादी मुख्यमंत्री...

10 दिन पहले हुए विवाह के बाद नवेले दूल्हे की ससुराल में हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है। इस वारदात में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। मामला मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव का है। पकडे गए बदमाशों की निशानदेही पर हत्या में शामिल धारदार हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मैनेजर गौड पुत्र बंशीलाल गौड उम्र लगभग -23 वर्ष 19 फरवरी से लापता हो रखे थे। युवक की तलाश में उसके परिजन लगे हुआ थे। 21 फरवरी को सुबह के वक्त घर से कुछ दूरी पर सिवान में शख्स का गला रेता हुआ शव मिला था। हत्या के कुछ दिन पहले ही युवक की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक शादी में हुई थी। आदिवासी शख्स की हत्या से उसके परिजन अवाक रहे गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के पिता से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही कर रही थी।

पत्रकार वार्ता कर वारदात का खुलासा करते हुए सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने मामले में बताया कि यह मर्डर एक ब्लाइंड मर्डर था जिसको कुल 48 घंटे के अंदर सुलझाते हुए हत्या में शामिल गांव के ही तीन आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई थी। सीओ के अनुसार जंगली सुवरों के शिकार करने के लिए आरोपियों द्वारा बिजली का एक तार बिछाया गया जिसकी जद में आकर युवक अचेत हो गया और फिर होश में आने के बाद उसके द्वारा यह बात लोगों को ना बताई जाए इस डर के कारण से युवक की हत्या कर उसके शव को घर से कुछ ही दूर फेंक दिया गया। हत्या में उपयोग धारदार हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम व पते निम्न है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: उकसाने पर ताऊ ने मारी भतीजे के प्राइवेट पार्ट में गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!