झगड़े के बाद नौवीं के छात्र को सीधा फुटओवर ब्रिज से फेंका, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

वजीराबाद-भोपरा रोड के ही फुटओवर ब्रिज पर स्कूल के ही कुछ छात्रों द्वारा उसे रोक लिया और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

एक खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार से सामने आयी है जहां आपसी झगड़े में कुछ विद्यार्थियों द्वारा एक नौवीं के छात्र को 20 फुट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया। ऐसे में अचेत छात्र राकेश (15) को GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की राकेश की रीढ़ की हड्डी के अलावा हाथ-पैर भी टूट गए थे और पुलिस विवाद की वजह जानने में जुटी है। वही CCTV के जरिये आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

वही पुलिस के अनुसार, नंदनगरी स्थित गगन विहार निवासी राकेश के परिवार में उसके पिता नेमपाल, मां सुनीता देवी, एक भाई और बहन हैं। ऐसे में राकेश मंडोली जेल के पास राजकीय सर्वोदय विद्यालय में ही दोपहर की पाली में नौवीं का छात्र था। साथ ही परिजनों द्वारा बताया गया की बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए पैदल निकला।

हालाँकि, मंडोली जेल के पास वजीराबाद-भोपरा रोड के ही फुटओवर ब्रिज पर स्कूल के ही कुछ छात्रों द्वारा उसे रोक लिया और उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसके बाद कुछ छात्रों ने उसे उठाकर फुटओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और परिजनों को अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि राकेश की मौत हो चुकी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!