आखिर क्यों मां ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला?

सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। दरअसल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक मां ने अपने ही बच्चों को कुएं में फेक कर मार डाला।

सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। दरअसल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक मां ने अपने ही बच्चों को कुएं में फेक कर मार डाला। सोमवार को जिले के महाड तहसील में रहने वाली एक महिला ने अपने 6 बच्चों को कुएं में फेक दिया। जिसके बाद सभी बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि महिला का नाम रूना बताया जा रहा है। सोमवार को रूना का झगड़ा पति चिखुरी साहनी से हुआ। जिसके बाद वे अपने 6 बच्चों के साथ कुए के पास पहुंच गई। पहले तो रूना ने एक-एक करके अपने 6 बच्चों को कुएं में दाल दिया। जिसके बाद वे खुद भी कुएं में कूदने जा रही थी।

जैसे ही रूना कुएं में कूदने जा रही थी वैसे ही एक शख्स ने उसे देख लिया। उसने शोर मचा कर गांव वालो को इकट्ठा कर दिया और रूना को कूदने से बचा लिया। व्यक्ति ने रूना को बचा लिया लेकिन वे बच्चों को ना बचा सका।

बताया जा रहा है कि रूना की 5 बेटियां और एक बेटा था। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 10 वर्ष थी और सबसे छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ साल थी। गांव वालो ने बताया की रूना का पति हर दम नशे में रहता था और रूना के साथ मारपीट भी करता था। जिसके बाद सोमवार को दंपत्ति में झगड़ा हुआ और रूना ने इतना बढ़ा कदम उठाया।
Hair Crown
यह भी पढ़े: देश में बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल का संकट, 70 हजार पेट्रोल पंप विरोध में उतरे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!