आख़िर क्यों कलयुगी मां ने अपने तीन बच्चों को मार डाला, जानें वज़ह

कलयुगी मां शकुनत ने पहले दो बच्चों को डाला और फिर बाद में चार माह की मासूम को अपनी कमर में बांधकर खुद भी टैंक में कूद गई।..

हरियाणा के नूंह में तीन दिन पहले ही खेड़ला गांव में एक कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों को घर में बने हुए पानी के टैंक में डालकर मारने वाली मां पर पुलिस ने ये मामला दर्ज कर लिया है। पहले तो परिजन व रिश्तेदारों ने भी इस पुरे मामले को दूसरा रूप देते हुए उस हत्यारी मां को बचाने की कोशिश की। लेकिन अब पुलिस ने ही उस महिला के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें ये महिला अभी उपचार के लिए अस्पताल में भी भर्ती है। खेड़ला गांव का रहने वाला आरिफ जो की एक ट्रक मिस्त्री है। वो तीन दिन पहले ही किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसी दौरान उसकी पत्नी शकुनत ने अपने ही तीनों बच्चों को 10 साल की शबाना और आठ वर्षीय साद और चार माह के इकरार को घर में बने हुए पानी के टैंक में डालकर मार दिया और वो भी बाद में उसी में कूद गई।

ये भी बताया जा रहा है कि वो चार माह की बच्ची को अपनी ही कमर में बांधकर कूदी थी। उसके बाद बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन जब शकुनत खुद भी पानी में तड़फने लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसको सुनकर पड़ोसियों ने उसे तो बचा लिया लेकिन तब तक सभी बच्चों की मौत हो चुकी थी।

बाद में पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस हत्याकांड से ये पूरा गांव थर्रा उठा। लेकिन इस हत्यारी शकुनत को बचाने के लिए सभी परिजनों व रिश्तेदारों ने कई तरह की कहानी बनाई लेकिन जांच के बाद पुलिस ने इस पुरे मामले में शकुनत को दोषी मानते हुए अब उसके खिलाफ बुधवार को हत्या सहित कई धाराओं के तहत इस पुरे मामला को दर्ज कर लिया है।

वहाँ के ग्रामीण बताते हैं कि शकुनत के कुल चार बच्चे थे। कमोबेश वो सभी मंदबुद्धि थे। हाल ही में हुई चार माह की बेटी को वो वहा के किसी डाक्टर को दिखाकर लाए थे चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे भी अन्य बच्चों की तरह मंदबुद्धि बता दिया था पहले से ही मानसिक रूप से परेशान शकुनत ने अपना आपा खो दिया था और उसके बाद उसने बच्चों सहित मरने के लिए घर में ही बने पानी के टैंक में पहले तो उसने दो बच्चों को डाला और फिर बाद में चार माह की मासूम को अपनी कमर में बांधकर खुद भी टैंक में कूद गई।

इस पुरे हादसे में तीनों बच्चों की तो मौत हो गई, लेकिन इस दौरान वो खुद बच गई अब उसको उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दाखिल कर दिया है। जिस समय यह पूरा हादसा हुआ था उस समय पुलिस को गुमराह भी किया गया कि यह केवल एक हादसा है ये हत्या नहीं। पुलिस ने पहले दिन तक तो इस मामले को दर्ज नहीं किया। सभी परिजन शकुनत को बचाना भी चाहते थे,

क्योंकि शकुनत व उसकी देवरानी दोनों सगी बहन है तो सास भी उसकी बुआ लगती है। इसलिए शकुनत के मायके वाले चाहते थे कि ये मामला यूं ही रफा-दफा हो जाए, परन्तु ऐसा नहीं हुआ। अब शकुनत के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें अभी वो अस्पताल में भर्ती है।

Accherishtey

ये भी पढ़े:  Apple के लिए खड़ी हुई अब नई मुसीबत, जब्त किये गए Iphone, जानें वज़ह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!