माता-पिता से हुई बहस तो छात्रा ने की मेट्रो ट्रैक से छलांग लगाने की कोशिश
शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास ही सोमवार शाम एक छात्रा मेट्रो ट्रैक पर चली गई और सड़क पर ही सीधा कूदकर आत्महत्या करने की भी धमकी देने लगी।

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे इस बार वीडियो में किसी की लड़ाई का नहीं बल्कि एक महिला मेट्रो ट्रैक पर खड़ी होकर छलांग लगाने की ही कोशिश कर रही है। वही यह घटना शादीपुर मेट्रो स्टेशन यानि सोमवार शाम की बताई जा रही है जहां ट्रैक पर ही एक लड़की हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी है और ट्रैक पर लड़की को देखने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का वीडियो वायरल हो चुका है और समय रहते लड़की को पुलिस और स्टाफ की मदद से बचा लिया गया गया है।
बता दें कि मध्य दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास ही सोमवार शाम एक छात्रा मेट्रो ट्रैक पर चली गई और सड़क पर ही सीधा कूदकर आत्महत्या करने की भी धमकी देने लगी। साथ ही मेट्रो सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कुछ ही मिनटों में छात्रा को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और उसके परिवार को सौंप दिया गया।
वही पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि लड़की स्नातक की पढ़ाई कर रही है और उसकी एक मामूली बात पर माता-पिता के साथ बहस हो गई थी। ऐसे में सोमवार शाम करीब 5.30 बजे वह शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो से उतरी और ट्रैक पर चलने लगी और उसे देखकर सड़क पर मौजूद लोगों द्वारा चिल्लाना शुरू कर दिया और चलने से मना किया। इसी बीच लड़की द्वारा धमकी दी कि वह कूद जाएगी और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सकिअल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
हालाँकि, वीडियो में लड़की को ट्रैक पर खड़े देखा जा सकता है और लड़की के पास एक मोबाइल फोन था और वह किसी से बात करती दिख रही थी। तभी पुलिस ने लड़की की काउंसलिंग करवाने के बाद उसे माता-पिता और उसके भाई को सीधा सौंप दिया और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










