कंधा टकराने पर नाबालिग ने भाई-पिता के साथ मिलकर की 12वीं के छात्र की चाकू से हत्या
वही घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा बुधवार को दबोच लिया गया। पुलिस इनके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है।

दिल्ली में अपराधों की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां बात करे तो एक ऐसी ही घटना डाबड़ी इलाके से सामने आयी है जहां कंधा टकराने पर ही 12वीं के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की वह मुंबई में अपने मौसा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले अपने परिजनों के पास मिलने आया था। ऐसे में इस वारदात को एक नाबालिग द्वारा भाई और पिता के साथ अंजाम दिया गया है। वही घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा बुधवार को दबोच लिया गया। पुलिस इनके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया है।
बता दें कि मृतक छात्र की पहचान रूपक गौतम (17) के रूप में हुई है और वह परिवार के साथ महावीर एन्क्लेव में रहता था। ऐसे में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि 17 दिसंबर की शाम पुलिस को डाबड़ी के रोहतास नगर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल रूपक को उसके दोस्त DDU अस्पताल लेकर गए हैं और अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने रूपक को मृत घोषित कर दिया है।
ऐसे में अस्पताल में मौजूद रूपक के दोस्त सौरव द्वारा बताया गया कि वह जानकी पुरी इलाके में रहता है और ग्यारहवीं का छात्र है। ऐसे में रविवार शाम वह अपने दोस्तों रूपक, अविनाश, शुभम, ध्रुव, आदिल, शाहनवाज, जाहिद और अपने भाई सागर के साथ बिंदापुर में मोमोज खाने गया था। जिसके बाद वहां से सभी अपने घर आ रहे थे और गली नंबर सात रोहतास नगर में एक नाबालिग सामने से आ रहा था। वही रूपक का कंधा उसके कंधे से टकरा गया और नाबालिग ने रूपक को थप्पड़ मार दिया और एकदम से झगड़ा करने लगा। दोस्तों ने झगड़ा शांत करवाया जिसके बाद नाबालिग की मां वहां आई और उसे अपने साथ ले गई।
आगे बताया गया कि उसके बाद सभी दोस्त गली नंबर 26 के पास आकर बात करने लगे और इसी दौरान नाबालिग अपने नाबालिग भाई के साथ वहां पहुंचा और रूपक को किनारे में ले गया जहां इसी दौरान नाबालिगों के पिता काफी आक्रोशित होकर वहां पहुंचे और रूपक को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद तीनों ही पिता-पुत्र मिलकर रूपक को लात-घूंसों से मारने लगे और उसके भाई सागर द्वारा रूपक को बचाने की कोशिश की लेकिन नाबालिगों के पिता द्वारा उसे भी थप्पड़ मार दिया और बीच में आने वाले की पिटाई करने के लिए कहा।
ये सब होने के बाद फिर एक नाबालिग द्वारा चाकू निकालकर रूपक पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा और दोस्तों ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। तभी दूसरे नाबालिग ने चाकू निकालकर रूपक पर फिर से हमला कर दिया। जिससे वह वहीं गिर गया और उसके बाद आरोपियों द्वारा लात घूंसों से पिटाई कर धमकी देकर फरार हो गए।
हालाँकि, दोस्तों द्वारा घायल रूपक को डीडीयू अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि बुधवार को तीनों आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










